एडमिरल हरि कुमार बने नए नौसेना प्रमुख, सबके सामने मां के पैर छूकर लिया आशिर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला लिया है। एडमिरल आर हरि कुमार को भारतीय नौसेना की कमान निवर्तमान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने आज सौंप दी है। केंद्र सरकार ने प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार को अगले नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया …

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला लिया है। एडमिरल आर हरि कुमार को भारतीय नौसेना की कमान निवर्तमान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने आज सौंप दी है। केंद्र सरकार ने प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार को अगले नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था। आपको बता दैं कि हरि कुमार इससे पहले नौसेना की पश्चिमी कमान के कमांडिंग एन चीफ के पद पर कार्यरत थे।

नौसेना की कमान संभालने के बाद एडमिरल आर हरिकुमार ने अपनी मां श्रीमती विजय लक्ष्मी के पैर छूकर आशिर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया। एडमिरल आर हरि कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा, समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे।

वहीं, निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, ‘बीते 30 महीनों के दौरान भारतीय नौसेना की कमान संभालना बड़ा सम्मान रहा। एक बहुत योग्य नेतृत्व के हाथ में नौसेना को सौंप रहा हूं। एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, एडमिरल करमबीर सिंह आज 41 साल तक देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हम उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं। भारतीय नौसेवा हमेशा उनकी आभारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें…

कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, सीएम केजरीवाल आज करेंगे बैठक

संबंधित समाचार