मायावती ने की पार्टी की समीक्षा, मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे-वैसे पक्ष-विपक्ष आरोप और प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। इसी होड़ में आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने पार्टी कार्यालय पर पार्टी की समीक्षा के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए कांग्रेस पर गम्भीर आरोप लगाए। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को फर्जी केस …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे-वैसे पक्ष-विपक्ष आरोप और प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। इसी होड़ में आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने पार्टी कार्यालय पर पार्टी की समीक्षा के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए कांग्रेस पर गम्भीर आरोप लगाए।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। भाजपा तो मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करती है। प्रदेश का मुसलमान भाजपा सरकार से काफी दुखी भी है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज पर फर्जी केस लिखे जा रहे हैं। अब तो नए-नए नियम बनाकर इनको परेशान किया जा रहा है। बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि प्रदेश के लोगों के साथ भाजपा का सौतेला रवैया साफ नजर आता है। प्रदेश में बसपा की सरकार बनने के बाद हम अपनी सरकार में सभी का ध्यान रखेंगे। हमारी सरकार के कार्यकाल में मुस्लिम के साथ जाट के सभी हित व कल्याण का ध्यान रखा जाएगा।

पढ़ें: लखनऊ: बिजली इंजीनियरों ने मनाया संकल्प दिवस, ताजा की पुरानी यादें

केन्द्र सरकार जातिगण मतगणना नहीं करा रही है। इसके अलावा मायावती ने इस दौरान कांग्रेस को भी निशाने पर रखा। मायावती ने कहा कि केन्द्र में शासन के दौरान कांग्रेस सरकार ने अपने समय में आरक्षण लागू नहीं किया था। आरक्षण को लेकर मायावती ने कांग्रेस पर वार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं की थी। देश में एससी व एसटी को अभी जो भी सुविधाएं मिली हैं वो सब बाबा साहेब की देन हैं।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनावी तैयारियों की समीक्षा करूंगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। हमने बीते दिनों में सुरक्षित विधानसभा सीटों के लिए बैठक की थी। हमने आज ओबीसी समाज के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इन सभी को सुरक्षित सीटों पर अधिक से अधिक लोगों को बसपा से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा