मुरादाबाद: डॉ. मोहसिन ने कहा- एड्स नियंत्रण के लिए इलाज के साथ जागरूकता जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एड्स पर नियंत्रण के लिए नियमित इलाज के साथ जागरूकता जरूरी है। एड्स के मरीज के साथ दूरी और भेदभाव न करें, बल्कि उनसे सहानुभूति रखें। यह विचार जिला अस्पताल के एड्स नियंत्रण प्रकोष्ठ एआरटी सेंटर के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. मोहसिन ने मंगलवार को बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने एड्स नियंत्रण के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एड्स पर नियंत्रण के लिए नियमित इलाज के साथ जागरूकता जरूरी है। एड्स के मरीज के साथ दूरी और भेदभाव न करें, बल्कि उनसे सहानुभूति रखें। यह विचार जिला अस्पताल के एड्स नियंत्रण प्रकोष्ठ एआरटी सेंटर के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. मोहसिन ने मंगलवार को बैठक में व्यक्त किए।

उन्होंने एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में काम कर रहे स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि एड्स नियंत्रण में उनका सहयोग अहम है।एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाकर लोगों को इससे बचाना होगा। साथ ही जो एचआईवी संक्रमित हो चुके हैं उनको दवा की पूरी कोर्स कराने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।

जिससे वह पूरी तरह ठीक होकर सामान्य जीवन बिता सकें। यह जानलेवा और भयावह है लेकिन लाइलाज बीमारी नहीं है। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों को जागरुकता बढ़ाकर दूर कराया जा सकता है। उन्होंने एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर सहभागिता करने के लिए आगे आने को कहा। यह सामाजिक जिम्मेदारी है, इसके माध्यम से जिंदगी बचाई जा सकती है।

स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। एआरटी सेंटर के डेटा मैनैजर आशुतोष ने जिला अस्पताल में संचालित एआरटी यानी एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर में जांच, निशुल्क इलाज और दवा वितरण की जानकारी दी। बताया कि एचआइवी मरीजाें को सेंटर पर काउंसलिंग और जांच की पूरी सुविधा मिलती है। इस दौरान वाईआरजी, विहान, शरणम आदि स्वयं सेवी संस्था से पिनाकी दास गुप्ता, जेबा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े-

मुरादाबाद: सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू

संबंधित समाचार