बरेली: नन्हीं मन्हा की मदद के लिए सोनू सूद का वीडियो, कहा हम सभी उसके लिए कंट्रीब्यूट करें  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नाम की बीमारी से जूझ रही आठ माह की मन्हा के लिए अब फिल्म एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर लोगों से अपील की है। उन्होंने वीडियो वायरल कर कहा है कि सभी लोग मन्हा के लिए थोड़ा-थोड़ा कंट्रीब्यूट करें। जिससे उसके लिए …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नाम की बीमारी से जूझ रही आठ माह की मन्हा के लिए अब फिल्म एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर लोगों से अपील की है। उन्होंने वीडियो वायरल कर कहा है कि सभी लोग मन्हा के लिए थोड़ा-थोड़ा कंट्रीब्यूट करें। जिससे उसके लिए 16 करोड़  जमा हो जाएं। इससे नन्हीं मन्हा की जान बचाई जा सकती है। इससे पहले भी बच्ची की मदद के लिए एक्टर रजा मुराद और राजपाल यादव ने भी अपील की थी। बताया जा रहा है कि अभी तक बच्ची के इलाज के लिए केवल 6 लाख रुपए ही एकत्र हो सके है। अभी भी काफी रुपए एकत्र होने की जरूरत है।

मन्हा की मां है सिंगल मदर
दरअसल, किला थाना के जखीरा मुहल्ला की रहने वाली सबा परवीन एक सिंगल मदर है। इनका पति से तलाक हो चुका है। उनकी 8 माह की बेटी है। जिसका नाम मन्हा है। सबा इन दिनों में मायके में रह रही हैं और जरी का काम कर किसी तरह बेटी को पाल रही हैं। दो महीने पहले उनकी बेटी अचानक बीमार हुई तो बरेली के डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टर बीमारी नहीं पकड़ सके तो वह मासूम को लेकर दिल्ली गईं। जहां डॉक्टरों ने चेकअप कर बताया कि उनकी मासूम बेटी मन्हा को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नाम की बीमारी है जिसका इलाज इंडिया में नहीं है। अमेरिका से इसका इंजेक्शन आएगा। इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है।

पीएम से लेकर मेयर तक मदद की गुहार
बीमारी की जानकारी के बाद मन्हा की मां ने पीएम से लेकर मेयर तक सभी से मदद की गुहार लगाई। सभी ने मदद के लिए हाथ भी बढ़ाए इसके बाद भी सबा के पास केवल 6 लाख रुपए ही एकत्र हो सके है। अब मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आगे आए। उन्होंने वीडियो वायरल कर सभी से मन्हा की मदद के लिए अपील की है।

संबंधित समाचार