दलितों का हित सिर्फ भाजपा के साथ ही सुरक्षित: राजेश गौतम
अमेठी। आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के मद्देनजर दलितों को धार देने पहुंचे कादीपुर से भाजपा विधायक राजेश गौतम ने शुकुल बाजार कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि समानता के अधिकार तथा दलितों के उद्धार के लिए सदैव संघर्ष करने वाले बाबा साहेब भीमराव …
अमेठी। आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के मद्देनजर दलितों को धार देने पहुंचे कादीपुर से भाजपा विधायक राजेश गौतम ने शुकुल बाजार कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि समानता के अधिकार तथा दलितों के उद्धार के लिए सदैव संघर्ष करने वाले बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर हम सभी के आदर्श हैं।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर ने जिस तरह से दलितों के अधिकार और उद्धार के लिए उनकी आवाज को बुलंद करते रहे उसी तरह आज भाजपा भी दलितों के उद्धार के लिए अनेकानेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि दलितों का हित सिर्फ और सिर्फ भाजपा के साथ ही सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अगर ना होती तो आज हम विधायक ना होते और आप लोगों के बीच बतौर विधायक उपस्थित ना हो पाते। भाजपा बिना जात पात के बिना भेदभाव के सभी कार्यकर्ताओं के साथ समानता व्यवहार करते हुए सबका साथ सबका विकास और सब के सम्मान को साकार कर रही है। कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने कहा कि समस्त दलित समाज भाजपा के साथ है।
उन्होंने बताया कि शुकुल बाजार विकासखंड की ग्राम सभा दक्खिनगांव, पाली, हुसैनपुर, मवैया आदि ग्राम सभाओं में दलितों से मिलते हुए शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया तथा मिशन 2022 में संगठित होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शुकुल बाजार विकासखंड में सभी दलित भाइयों का दलित समाज के लोगों का अनुसूचित मोर्चा के लोगों का भरपूर समर्थन और प्यार मिला उन्होंने कहा कि आशा और उम्मीद से अधिक दलित समाज के लोग भाजपा के पक्ष में हैं।
उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार फिर 350 प्लस के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने अमेठी सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी एवं क्षेत्रीय विधायक तथा राज्य मंत्री सुरेश पासी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जमकर सराहना की तथा विकास कार्यों से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा आज अमेठी बीआईपी के लिए नहीं बल्कि काम के लिए जानी जाती है।
उन्होंने अपने आप को जनता का सेवक बताते हुए एक साधारण पार्टी का कार्यकर्ता बताया और कहा कि भाजपा की देन है कि एक साधारण कार्यकर्ता आज दलित समाज के बीच से भारतीय जनता पार्टी की वजह से ही विधायक है। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा, मीडिया विभाग सह संयोजक सुशील कुमार मिश्रा, ग्राम सभा शिवली प्रधान प्रतिनिधि रविंदर सिंह, सेक्टर संयोजक पंकज त्रिपाठी, भाजपा नेता रामजीत पाल, अज्जू सिंह रामकुमार उर्फ पुटुल्ली रैदास सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज में माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा
