लखनऊ: गीतानुशीलनम 2021 की चार प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन, निदेशक ने जारी किया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेश भर के कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गीतानुशीलनम 2021 की चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं से छात्रों में ज्ञान और संस्कारों को बढ़ावा दिया जा सकेगा। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश …

लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेश भर के कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गीतानुशीलनम 2021 की चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं से छात्रों में ज्ञान और संस्कारों को बढ़ावा दिया जा सकेगा। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक विद्यालयों इसके लिए आनलाइन कक्षाओं का संचालन भी किया जायेगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सभी तैयारियां सुनिश्चित करायें ताकि समय से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सके। इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को नगद इनाम देकर पुरस्कृत करके प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिताएं सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। जो भी विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे उन्हें सभी गाइडलाइन का पालन भी करना होगा।

पढ़ें- लखनऊ: वर्ल्ड एड्स डे पर लोहिया अस्पताल में बिना डोनर मिलेगा खून, देखें…

प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थियों ना केवल अपने ज्ञान में वृद्धि का अवसर पाएंगे बल्कि जीवन की बहुत सी समस्याओं के समाधान भी पाएंगे। बता दें कि ये गीतानुशीलनम 2021 की चार प्रतियोगिताओं के लिए आई आई टी कानपुर के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर द्वारा बनाई गई योजना है। जिसे माध्यमिक विद्यालयों में लागू किया जा रहा है।

नई शिक्षा नीति में संस्कार को बढावा देने का विकल्प
नई शिक्षा नीति जहां छात्रों की प्रतिभा की और अधिक निखार कर बेहतर बनाने के उपाय लेकर आई है। वही इसमें शिक्षकों को प्रशिक्षण भी खास व्यवस्था की गई है, ताकि आदर्श शिक्षक हो और उनके द्वारा बनाए गए छात्रों में भी अच्छे सामाजिक संस्कार देखने को मिले। रटटा लगाने की बजाय छात्र के विषय के मूल ज्ञान की टेस्ट को लक्ष्य बनाया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका