लखनऊ: समाज कल्याण विभाग घटिया भोजन देने के मामले में नहीं मान रहा अपनी गलती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोहान रोड स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को घटिया भोजन परोसे जाने के मामले में समाज कल्याण विभाग अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। गलती न मानने के साथ  हैरानी की बात ये है कॉलेज की प्रधानाचार्या वंदना त्रिवेदी की ओर से भेजे गए शिकायती पत्रों के बारे में …

लखनऊ। मोहान रोड स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को घटिया भोजन परोसे जाने के मामले में समाज कल्याण विभाग अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। गलती न मानने के साथ  हैरानी की बात ये है कॉलेज की प्रधानाचार्या वंदना त्रिवेदी की ओर से भेजे गए शिकायती पत्रों के बारे में भी इनकार कर रही हैं ज​बकि इन पत्रों के पत्रांक और तिथि सब मौजूद हैं।

इस बारे में विभाग के निदेशक का कहना है कि अभी तक उनको एक भी शिकायती पत्र नहीं नहीं मिला है, जिसके आधार पर कोई कार्रवाई की जा सके। वहीं दूसरी ओर वंदना त्रिवेदी का कहना है कि विभाग के अधिकारी अपनी गर्दन बचाने के लिए मेरो शिकायती पत्रों को लेकर झूठ बोल रहे हैं, उनके पास एक-एक पत्र का विवरण है, जरूरत पड़ने पर वह सारे पत्रों को प्रस्तुत करेंगी। हालांकि समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार ने प्रधानाचार्या व अधीक्षिका को निलंबित करने के साथ ही अधिकारियों को चेतावनी भी दी है।

पढ़ें- लखनऊ: गीतानुशीलनम 2021 की चार प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन, निदेशक ने जारी किया आदेश

इस मामले में उप निदेशक समाज कल्याण लखनऊ मंडल की ओर से उपलब्ध आख्या के अनुसार संबंधित फर्म के खिलाफ एफआईआर भी करायी गई है। इस संबंध में पुलिस ने मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर अन्य शिक्षकों के बयान भी दर्ज किए हैं। वहीं विद्यालय में छात्रों की देखरेख के लिए मेडिकल टीम भी तैनात की गयी है।

10वीं,12वीं छोड़ सभी छात्राओं की छुट्टी
कॉलेज में दसवीं और बारहवीं की छात्राओं को छोड़कर सभी छात्राओं की छुट्टी कर दी गयी है। अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज का माहौल को देखते हुए एक सप्ताह तक छुट्टी की गयी है। कई छात्राओं को उनके अभिभावक लेने आये थे, इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है। माहौल ठीक होते ही पढ़ाई शुरू हो जाएगी। वहीं, उपनिदेशक समाज कल्याण श्रीनिवास द्विवेदी व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति ने विद्यालय पहुंचकर मंगलवार को भी विद्यालय की स्थिति का भी जायजा लिया।

नई प्रधानाचार्या की तैनाती को निदेशक बता रहे सही
राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज, में इंटर तक कक्षाओं का संचालन किया जाता है, लेकिन समाज कल्याण विभाग ने मानकों के दरकिनार करते हुए विक्षु गृह की अधीक्षक अभिलाषा त्रिपाठी को प्रधानाचार्य बनाया​ गया है, इसे​ निदेशक भी सही ठहरा रहे हैं। जबकि नियम कहता है कि विद्यालय में की प्रधानाचार्य के अतिरिक्त वरिष्ठ शिक्षिका को ही प्रधानाचार्य बनाया जा सकता है।

संबंधित समाचार