अयोध्या में जमीन खरीद में गलती करने वाले मांगे माफी: तोगड़िया
गोंडा। अयोध्या में राम मंदिर तीर्थ स्थल के लिये जमीन खरीद पर सवाल उठाते हुये अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (अहिप) अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि जमीन खरीद में अगर गलती हुयी है तो जिम्मेदारों को इसके लिये माफी मांगनी चाहिये। तोगड़िया ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि जमीन खरीद पर गंभीर सवाल …
गोंडा। अयोध्या में राम मंदिर तीर्थ स्थल के लिये जमीन खरीद पर सवाल उठाते हुये अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (अहिप) अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि जमीन खरीद में अगर गलती हुयी है तो जिम्मेदारों को इसके लिये माफी मांगनी चाहिये। तोगड़िया ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि जमीन खरीद पर गंभीर सवाल उठाते हुये कहा “ अगर गलती हुई है तो उसका उत्तर जिम्मेदारों को देना चाहिए और माफी मांगनी चहिये।
अगर मैं होता तो यह न होता। रामभक्तों ने अपने पसीने की कमाई के पैसे राम मंदिर के लिए दिए हैं। लोगों ने इस नेक काज के लिये अपने बेटों की कुर्बानी दी है। मंदिर बनाने वाले बंदे इस कुर्बानी का सम्मान करें। साथ ही उन्होंने कहा “ यह किसी के समझ में नहीं आता कि एक ही मिनट में दो करोड़ रूपये की जमीन 18 करोड़ रूपये की कैसे हो गयी। इस रहस्य से परदा उठना चाहिये। आखिरकार यह करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा और पसीने के पैसों का सवाल है।
पढ़ें: रायबरेली: विधानसभा ऊंचाहार को शासन ने दी बड़ी सुविधा, इन रूटों पर शुरू की नई बस सेवा…
तोगड़िया ने कहा कि भारत के राजनीति का तेजी से हिन्दुकरण हुआ है। ममता बनर्जी ने मंच से चंडी पाठ किया। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जनेऊधारी हो गये। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव मथुरा के विकास की बात कर रहे हैं। उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरते हुये कहा कि महंगाई बेरोजगारी चरम पर है।
किसानों के फसल का दाम नहीं मिल रहा है। अहिप अध्यक्ष ने कहा कि ट्रिपल तलाक के लिए बने कानून की तरह काशी और कृष्ण जन्म भूमि के लिए कानून बनना चाहिये। जो काशी मथुरा का मंदिर बनाएंगे और हिंदुओं को रोजगार देंगें। उन्हीं को हिन्दू जनता का आशीर्वाद मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने मांग की कि राम मन्दिर प्रांगण में मंदिर निर्माण का नेतृत्व करने वाले अशोक सिंघल परमहंस अवैद्यनाथ बल साहब ठाकरे समेत मंदिर के बलदानियों का स्मारक बनाया जाये।
