हरदोई: टैंकर की टक्कर से 10 साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वल्लीपुर शिवम ढाबा के पास बुधवार की सुबह गांव में साइकल से दुकान पर जा रहें दस साल के बच्चे की तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित हुए परिजनों ने लखनऊ हरदोई मार्ग पर जाम लगा …

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वल्लीपुर शिवम ढाबा के पास बुधवार की सुबह गांव में साइकल से दुकान पर जा रहें दस साल के बच्चे की तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित हुए परिजनों ने लखनऊ हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष सुरसा ने घटना में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। घटना में परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

जानकारी के अनुसार थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम वल्लीपुर गांव निवासी चंद्रपाल गुप्ता लखनऊ मार्ग पर वल्लीपुर गांव किनारे सीमेंट मौरंग की दुकान करते हैं। वहीं पर वह परिवार सहित रहते भी हैं। बुधवार की सुबह उनका दस साल का बेटा भारत गांव वालें घर से साइकल पर दुकान को जा रहा था। वह दुकान पर पहुचां ही था की लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसको टक्कर मार दी। घटना में भारत की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच टैंकर चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया।

पढ़ें- Petrol Price: सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान- दिल्ली में आठ रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें क्या हैं नए रेट

घटना से आक्रोशित हुए परिजनों ने लखनऊ पर जाम लगा दिया। सुरसा थानाध्यक्ष अरविंद यादव द्धारा घटना में कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस द्धारा मार्ग किनारे दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें गए। चंद्रपाल ने बताया की उनके दो पुत्रों में भारत छोटा था। वह पडोस गांव के एक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ रहा था।

संबंधित समाचार