लोग जिसे असंभव मानते थे वह काम पीएम के नेतृत्व में हुआ: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पांचवें दिन एक बार फिर सीएम योगी बुधवार को अयोध्या पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोग इसे असंभव मानते थे। अयोध्या में हमने 2017 में दीपोत्सव शुरू किया था। पांचवें …

अयोध्या। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पांचवें दिन एक बार फिर सीएम योगी बुधवार को अयोध्या पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोग इसे असंभव मानते थे। अयोध्या में हमने 2017 में दीपोत्सव शुरू किया था। पांचवें दीपोत्सव में भी अयोध्या ने रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ की ओर से आयोजित परिक्रमा मार्ग पर चल रहे राष्ट्र की संवृद्वि, शांति और विकास के लिए श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने यज्ञ में पूणार्हुति भी डाली। इसके बाद संतों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान विष्णु के नाम पर यज्ञ का आयोजन करना व इसको भगवान राम को समर्पित करना अपने आप में गौरव का विषय है। यह यज्ञ पूर्ण रूप से वेद विज्ञान पर आधारित है इसके संस्थापक महंत महेश योगी जी एक उच्च कोटि के संत व साधक थे। महर्षि योगी जी के विदेशों में लाखों अनुयायी है। हमें भी इनसे मिलने का 1996 में मौका मिला था। मैं उनको नमन करता हूं। राम जन्मभूमि, अयोध्या और उनकी यह भूमि सूर्यवंशी राजाओं की रही है। भगवान सूर्य की हमेशा पोषक देवता और भरण पोषण करने वाले विष्णु के रूप में की जाती रही है।

पढ़ें: अयोध्या: मोहल्ले के ही युवक ने की थी राहिल की हत्या, जानें पूरा मामला

भगवान विष्णु के ही अवतार भगवान राम थे। प्रभु राम जी का जीवन और रामायण हमारे जीवन में सामाजिकता के साथ-साथ अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष देने वाला है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के संतों, श्रद्वालुओं आदि को भी नमन करते हुये कहा कि यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री जी के सक्षम नेतृत्व में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है इसको लोग असम्भव मानते थे। अयोध्या में हमने 2017 में दीपोत्सव शुरू किया था। उस दीपोत्सव में लगातार इस वर्ष पांचवे दीपोत्सव के आयोजन में वृद्वि हुई और अपने आप में एक रिकॉर्ड बना है। इस आयोजन में विभिन्न देशों की राम लीला करने वाली टोलियां आती हैं। जिसमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका आदि महत्वपूर्ण एशियाई देश हैं। इन रामलीला की टोलियों को मेरे की ओर से इनको सम्मान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विदेशों में अनेक देशों ने पक्षीराज गरुण के नाम पर विमान सेवाएं हैं। यह हमारी संस्कृति की व्यापकता को इंगित करती हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महर्षि जी के नाम पर जो संस्थायें बनेगी, उसमें सरकार आपेक्षित सहयोग करेगी। अयोध्या के प्रमुख संतों, महात्माओं के अलावा महर्षि वेद विज्ञान पीठ के पदाधिकारियों के अलावा अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता, रामचन्द्र यादव, शोभा सिंह चौहाल, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित सत्ताधारी पार्टी के अनेक गणमान्य व्यक्ति और पीठाधीश्वर थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम समाप्ति के बाद अयोध्या के संतों के साथ यज्ञ का प्रसाद भी ग्रहण किया गया।

ऐतिहासिक होने जा रहा अयोध्या का विकास : डॉ सुधांशू

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रवक्ता डॉ सुधांशू द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अयोध्या का विकास ऐतिहासिक होने जा रहा है जो राम राज्य की परिकल्पना को साकार करेगा। कार्यक्रम के आयोजक अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि महर्षि महेश योगी जी की संस्था से हम 50 वर्षों से जुड़े हैं, उनका वैदिक और आध्यात्मिक सोच अनोखा था। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए अपने संस्था की तरफ से हार्दिक स्वागत करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।

संबंधित समाचार