बरेली: प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखेंगे चौथी से 12वीं तक के छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रशांत पांडेय , बरेली, अमृत विचार। इतिहास के पन्नों में दबे स्वतंत्रता के वीर सेनानियों की संघर्ष गाथा को स्कूली छात्र उजागर करेंगे। इसके लिए आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर चौथी से 12वीं तक के छात्र पोस्ट कार्ड पर सेनानियों की गाथा लिखकर प्रधानमंत्री को भेजेंगे। 1 दिसंबर से पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत …

प्रशांत पांडेय , बरेली, अमृत विचार। इतिहास के पन्नों में दबे स्वतंत्रता के वीर सेनानियों की संघर्ष गाथा को स्कूली छात्र उजागर करेंगे। इसके लिए आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर चौथी से 12वीं तक के छात्र पोस्ट कार्ड पर सेनानियों की गाथा लिखकर प्रधानमंत्री को भेजेंगे। 1 दिसंबर से पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत कर दी गई है जो 20 दिसंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री उत्कृष्ट विचारों से युक्त कार्ड का चयन कर 10 छात्रों को सम्मानित करेंगे।

पोस्ट कार्ड के जरिए छात्रों में दूरगामी विचारों की शक्ति को सुदृढ़ करने की मंशा से केंद्रीय शासन की ओर से अभियान में 2047 में भारत की परिकल्पना का विषय भी रखा गया है। इस विषय पर छात्र अपनी परिकल्पना शक्ति का प्रयोग कर पोस्ट कार्ड पर अपने विचार लिखेंगे। दूसरे विषय के तौर पर स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका अदा करने वाले खामोश सेनानियों की गौरवशाली गाथा को भी छात्र अपनी रचना के रूप में पोस्ट कार्ड पर लिखेंगे। छात्रों को हिन्दी, अंगेजी के अलावा स्थानीय भाषा में भी लिखने की व्यवस्था दी गई है। उक्त विषयों में से छात्र एक विषय पर अपना लेख लिख सकता है।

20 दिन तक चलेगा अभियान
पोस्टकार्ड अभियान के लिए 1 से 20 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इस बीच किसी भी दिन स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। छात्रों को पोस्ट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विद्यायल प्रशासन की ओर से व्यवस्था कराई जाएगी। शासन की ओर से इस अभियान के लिए 50 पैसे वाले पोस्ट कार्ड की दर निर्धारित की गई है। 20 दिन तक चलने वाले इस अभियान में केंद्रीय विद्यालय, सीबीएसई, नवोदय और स्थानीय बोर्ड के छात्र प्रतिभाग करेंगे।

अभियान की तैयारी के लिए सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को सूचित कर दिया गया है। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं, ताकि छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। -डा. श्वेता पूठिया, उप जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली।

संबंधित समाचार