बस्ती: पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। जिले के पुरानीबस्ती थाने की पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और अपराधियों के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा है कि 26 नवंबर को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के …

बस्ती। जिले के पुरानीबस्ती थाने की पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और अपराधियों के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा है कि 26 नवंबर को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के निवासी प्रदुमन कुमार गुप्ता को मोबाइल फोन पर डरा, धमका कर उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी, पीड़ित की शिकायत पर डराने धमकाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी।

पुलिस ने सफलतापूर्वक रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधियों नीरज पटवा,भोला निषाद और श्रवण पटवा को अवैध हथियारों दो देसी पिस्तौल,दो जिंदा कारतूस एक चोरी की मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है और यह बहुत ही शातिर अपराधी हैं। तीनों अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।

बरेली: पुलिस की मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, तीन गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत संपत्ति जब्त होने की होगी कार्रवाई

इज्जतनगर पुलिस की बुधवार रात बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाशों में से दो हिस्ट्रीशीटर है। यह सभी पशु तस्करी का काम किया करते थे। पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: पुलिस की मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, तीन गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत संपत्ति जब्त होने की होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार