रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘83’ के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स, एक्टर ने सोशल मीडिया पर लोगों का कहा धन्यवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिपॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से एक्टर काफी खुश हैं। View this post on Instagram A post shared …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिपॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से एक्टर काफी खुश हैं।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर सभी लोगों का धन्यवाद किया है। रणवीर सिंह ने लिखा कि पूरे देश और बाहर फिल्म के फैंस के लिए धन्यवाद, हमारी फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया सभी क्षेत्रों और जनरेशन के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ की है, जिससे हम बेहद खुश हैं। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये भारतीय इतिहास के उस पल के लिए शानदार श्रद्धांजलि है। जिसने ये सब बदल दिया।

एक्टर ने आगे लिखा कि ये साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की एक महान उपलब्धि है कपिल डेविल्स ये लोग लीजेंड हैं और बड़े पर्दे पर उनकी प्रतिष्ठित कहानी को सिनेमाई कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक बार फिर आपके प्यार भरे संदेशों के लिए ह्दय की गहराई से धन्यवाद। कप्तान कबीर खान ने उस सपने को पूरा किया, जिसको आप सबने देखा था।

पढ़ें- ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कॉमिक रोल में नजर आएंगी जया बच्चन

गौरतलब है कि फिल्म 83 की कहानी भारतीय टीम की ऐतिहासिक विश्वकप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

संबंधित समाचार