अमेठी: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य मंत्री ने आशा‌, एएनएम व संगिनियों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अपने कर्तव्य और दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले समाजसेवियों, कर्मचारियों, अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी सम्मानित किया करते हैं। इसी कड़ी में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ब्लॉक सभागार में आशा, एएनएम व आशा संगिनियों को सम्मानित किया। …

अमेठी। अपने कर्तव्य और दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले समाजसेवियों, कर्मचारियों, अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी सम्मानित किया करते हैं। इसी कड़ी में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ब्लॉक सभागार में आशा, एएनएम व आशा संगिनियों को सम्मानित किया। इस दौरान राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि एएनएम और आशा तथा आशा संगिनी शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और योजनाओं को क्रियान्वयन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा वैसे भी भाजपा सरकार की नीति और रीत महिलाओं को बढ़ावा देना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा हमारे देश की सनातन धर्म की परंपरा भी रही है कि हमारे देश में भगवान राम के पहले सीता और भगवान कृष्ण के पहले राधे का नाम लिया जाता है। संपूर्ण विश्व में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां देश में महिलाओं को देवी, लक्ष्मी की संज्ञा दी गई है।

वहीं आज आधुनिक भारत में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं और देश की विकास दर में आधी आबादी यानी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें बकायदा महिला मोर्चा का गठन किया गया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा से लेकर बूथ अध्यक्ष महिला मोर्चा और महिला सदस्य की पूरी टीम है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सहित अनेक अनेक योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला‌। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सत्यनारायण सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ सुशील चंद्र शुक्ला, उदय राज यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, प्रधान रविंद्र सिंह, सहित समस्त एनम, आशा एवं आशा संगिनी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सीएम योगी बोले- आज अयोध्या से जुड़ने पर विश्व मानवता गौरव की अनुभूति करती है

संबंधित समाचार