मुरादाबाद : किसानों की शहादत का अपमान कर रहें पीएम-सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को यहां पार्टी की प्रतिज्ञा रैली में केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। प्रधानमंत्री को किसानों की शहादत के अपमान का दोषी ठहराया। बोलीं, यूपी में किसानों को गाड़ियों से रौंदवाने का आरोपी मंत्री है और राज्य सरकार उसका बचाव कर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को यहां पार्टी की प्रतिज्ञा रैली में केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। प्रधानमंत्री को किसानों की शहादत के अपमान का दोषी ठहराया। बोलीं, यूपी में किसानों को गाड़ियों से रौंदवाने का आरोपी मंत्री है और राज्य सरकार उसका बचाव कर रही है। किसान हक मांग रहे हैं। यह कोई अपराध नहीं है। सरकार किसानों की शहादत का अपमान कर रही है।

बुद्धि विहार के मैदान की रैली में प्रियंका ने किसानों, महिलाओं, नौजवानों और कारोबारियों की आवाज बुलंद की। कहा, सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन के दौरान 700 किसान शहीद हो गए। प्रधानमंत्री ने उनकी मौत पर दो मिनट का मौन तक नहीं रखा। संसद में कानून वापसी पर चर्चा तक नहीं हुई। यह न्याय की लड़ाई है। प्रदेश में किसान परेशान है। 4000 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य बाकी है। प्रधानमंत्री ने अपने लिए 8000 करोड़ रुपये का जहाज खरीदा है। सरकार नए संसद भवन के निर्माण में 20 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। लेकिन किसानों की चिंता नही है।

कहा कि कांग्रेस जात-पात की नहीं, विकास की बात करती है। इसीलिए हम पांच सालों से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। प्रियंका ने भाजपा सहित सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विज्ञापन की भाषा पर तंज कसा और कहा कि होर्डिंग्स पर यह नारा लिखा गया है कि हम (अखिलेश यादव) आ रहे हैं। लेकिन, सच्चाई यह है कि अखिलेश जा रहे हैं। उन्होने हाथरस, फाफामऊ, लखीमपुर, ललितपुर, आगरा की घटनाओं की चर्चा की। कहा, तब अखिलेश कहां थे? कहा कि प्रमुख विपक्षी दल होने का दावा करने वाले अखिलेश यादव पांच साल तक जीवित हाल में नहीं दिखे। आरोप लगाया कि बसपा ने चुप्पी साधे रखी।

उन्होंने कहा कि जनता को राजनीति में बदलाव लाना होगा। इसके लिए जनता ऐसे लोगों पर चुनाव करें जो विकास को तरजीह दें। उन्होंने अपील की की जनता समझदारी से मतदान करें और ऐसे लोगों को सुने जो विकास की बात करें उन्होंने महिलाओं को चुनाव में 40 प्रतिशत भागीदारी का मुद्दा उठाया और सिलसिलेवार अपनी प्रतिज्ञा की चर्चा की।

संबंधित समाचार