पीलीभीत: बीमा के नाम पर महिला से 60 हजार ठगे
बरखेड़ा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम कबूलपुर निवासी महिला गुड्डी देवी पत्नी गंगाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बीमा के लिए 60 हजार रुपये एक व्यक्ति को दिए थे। उसकी न रसीद दी न ही कोई कागज दिया। बीमा प्रार्थनी के पुत्र ऋषि पाल 35 वर्ष के नाम कराया था। …
बरखेड़ा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम कबूलपुर निवासी महिला गुड्डी देवी पत्नी गंगाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बीमा के लिए 60 हजार रुपये एक व्यक्ति को दिए थे। उसकी न रसीद दी न ही कोई कागज दिया। बीमा प्रार्थनी के पुत्र ऋषि पाल 35 वर्ष के नाम कराया था। उसकी मृत्यु भी हो गई।
बीमा उसके जीवित समय मे ही पूरा हो गया था। पांच वर्ष पहले ही उक्त ने पैसे देने का वादा किया था, मगर टालमटोल करता रहा।अब पैसे मांगे तो साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करने लगा। एसएसआई बालक राम ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है जांच के उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।
