पीलीभीत: लंबित विवेचना और वांछितों की धरपकड़ को अभियान शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एडीजी के आदेश पर मासिक अभियान शुरू किया गया। इसे लेकर जनपद स्तर पर सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एडीजी बरेली अविनाश चंद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे इस …

पीलीभीत, अमृत विचार। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एडीजी के आदेश पर मासिक अभियान शुरू किया गया। इसे लेकर जनपद स्तर पर सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

एडीजी बरेली अविनाश चंद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में लंबित विवेचना निपटाने, वांछित अपराधियों की धरपकड़ समेत कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। ये मासिक अभियान एक दिसंबर से शुरू किया गया, जो कि 31 दिसंबर तक चलेगा। एसपी, एएसपी जनपद स्तर पर की जा रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही प्रतिदिन एडीजी कार्यालय में इसकी प्रगति रिपोर्ट भेजी जाएगी। समस्त सर्किल और थाना प्रभारियों को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए अपराधियों की धरपकड़ और विवेचनाएं निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि जनपद के चौदह थानों में करीब छह सौ से अधिक विवेचनाएं लंबित हैं। चार दर्जन से अधिक वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि अभियान की सफलता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर कार्रवाई कराई जा रही है।

संबंधित समाचार