बरेली: दो दिनों से खराब मौसम, दोपहर बाद दे सकता है आराम, हल्की धूप निकलने की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो दिनों से चल रहा खराब मौसम आज दोपहर बाद कुछ आराम दे सकता है। आज होने वाली हल्की बारिश की संभावना अब कम हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से तेज हवाएं चलने का भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसलिए मौसम दोपहर के बाद साफ होने की …

बरेली, अमृत विचार। दो दिनों से चल रहा खराब मौसम आज दोपहर बाद कुछ आराम दे सकता है। आज होने वाली हल्की बारिश की संभावना अब कम हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से तेज हवाएं चलने का भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसलिए मौसम दोपहर के बाद साफ होने की उम्मीद है। हालांकि दिसम्बर महीनें में ठंड का बढ़ना तय है। पारा दो से तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है।

अगले हफ्ते तक लुढ़क सकता है पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तक सर्दी बढ़ने की आशंका है। ठंडी हवाएं चलने की वजह से करीब 2 से 3 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है। जिसकी वजह से ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं, बारिश की वजह से भी तापमान में गिरवाट आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दो दिनों तक मौसम साफ होने की भी संभावना है।

सात दिसंबर के करीब बढ़ेगा कोहरा
इस महीने जिले में कोहरे का असर काफी दिखेगा। तीन से छह दिसंबर तक सुबह और रात में कोहरे का असर रहेगा। वहीं सात दिसंबर के बाद दिन में भी कोहरा दिखाई देगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सात दिसंबर के बाद कोहरा पूरे महीनें रहने की संभावना है।

एक नजर में हफ्ते भर का तापमान

तारीख            न्यूनतम         अधिकतम
03 दिसंबर       15.0              24.1
04 दिसंबर       13.9              24.8
05 दिसंबर       15.2              27.1
06 दिसंबर       14.9              26.2
07 दिसंबर       13.3              26.0
08 दिसंबर       12.8              25.8

इसे भी पढ़ें…

बरेली: दिव्यांगता से उपर उठ समाज में जगाई शिक्षा की अलख

संबंधित समाचार