मथुरा: सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मी की हुई मौत, चार घायल

मथुरा: सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मी की हुई मौत, चार घायल

मथुरा। जिले के सुरीर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस दल का एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई। उसमें सवार चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माइल स्टोन 80 के निकट तड़के करीब पांच बजे यह हादसा …

मथुरा। जिले के सुरीर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस दल का एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई। उसमें सवार चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माइल स्टोन 80 के निकट तड़के करीब पांच बजे यह हादसा उस समय हुआ।

जब आगरा से नोएडा जा रहे मध्यप्रदेश पुलिस दल का एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गया। इस हादसे में हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, महिला कांस्टेबल हीरा देवी, पुलिस मित्र रवि कुमार और वाहन चालक जगदीश की मौके पर ही मौत हो गयी।

पढ़ें: टीईटी पेपर लीक मामले के तार कहीं गोरखपुर से तो नहीं जुड़े, सरकार कराये जांच: अखिलेश यादव

हादसे में गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल कमलेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल रतिराम, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार और प्रीति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब चार घंटों तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के भूदेरा थाने की पुलिस एक अपहृत लड़की को मुक्त कराने के लिये हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

लखनऊ: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 7 दिसंबर तक चलेगा अभियान

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में डिप्टी सीएमओ एके त्रिपाठी ने महापौर संयुक्ता भाटिया को फाइलेरिया की दवा खिलायी। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षदों को बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण की जानकारी दी गयी। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि 22 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक फाइलेरिया मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। विश्व में इस बीमारी के 40 प्रतिशत मरीज भारत में हैं।