राजधानी में घिनौनी करतूत: सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची के मुंह पर टेप चिपकाकर खेत में फेंका
लखनऊ। राजधानी के बंथरा स्थित इलाके में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। बंथरा इलाके के एक गांव में शादी समारोह से 7 साल की बच्ची का अपहरण कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के विरोध करने पर उसको जमकर पीटा और मुंह पर टेप चिपकाकर खेत में फेंक दिया। बच्ची …
लखनऊ। राजधानी के बंथरा स्थित इलाके में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। बंथरा इलाके के एक गांव में शादी समारोह से 7 साल की बच्ची का अपहरण कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के विरोध करने पर उसको जमकर पीटा और मुंह पर टेप चिपकाकर खेत में फेंक दिया। बच्ची शुक्रवार सुबह बदहवास हालत में खेत में पड़ी मिली तभी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
आपको बता दें, बंथरा के एक गांव में रहने वाली 7 साल की बच्ची परिवार के साथ एक शादी समारोह में गई थी। बारात में पड़ोस के गांव का 22 साल का शिवम भी मौजूद था। देर रात घर वाले शादी समारोह में खाना खा रहे थे और डांस चल रहा था। इसी बीच मौका पाकर शिवम बच्ची को अपने साथ गांव के बाहर के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो शिवम ने उसके मुंह पर टेप चिपका दिया। वारदात के बाद आरोपी शिवम बच्ची को खेत में फेंक कर वहां से भाग गया। उधर कई घंटों बाद जब बच्ची घर समारोह स्थल और घर के आस-पास नहीं दिखी तो परिवारजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
इस बीच शुक्रवार सुबह बच्ची खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। घरवालों ने आनन-फानन में बच्ची को उठाया और पुलिस को सूचना दी। जब परिवारजनों ने बच्ची की हालत नाजुक देखी तो उसको करीब के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बंथरा अजय प्रताप सिंह,एडीसीपी सेंट्रल राघवेंद्र मिश्रा और डीसीपी डॉक्टर ख्याति गर्ग पहुंची। मौके की पड़ताल करते हुए समारोह में वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे फोटोग्राफर के कैमरे से फुटेज बरामद की, फुटेज में शिवम बच्ची को बाहर की ओर ले जाते दिखा।
डीसीपी ने बताया कि आरोपित की तलाश में 4 टीमें गठित की गई हैं और टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े- लखनऊ: दबंग ने की सरेआम दरोगा की पिटाई, वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला
