झांसी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेजी पकड़ने लगी है। इसी क्रम में झांसी में कांग्रेस ने वृहद पैमाने पर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में …

झांसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेजी पकड़ने लगी है। इसी क्रम में झांसी में कांग्रेस ने वृहद पैमाने पर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सदस्यता अभियान व प्रवक्ता की परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि झांसी लोकसभा क्षेत्र से लगभग पांच लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। साथ ही कहा कि जनता कांग्रेस से जुड़ने को तैयार बैठी है, क्योंकि उसने सब को आजमा लिया है और केवल अब कांग्रेस पर विश्वास कर रही है। प्रदेश सचिव अमर सिंह जांगिड़ ने कहा कि सदस्यता अभियान में न्याय पंचायत स्तर तक प्रभारी बनाकर चलाया जाएगा। प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा जन जन तक सदस्यता अभियान की के माध्यम से पहुंचाई जाएंगी। वहीं, भगवान दास कोरी ने कहा कि कांग्रेश पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार हैं।

पढ़ें: बरेली: छात्राओं के मन में उठने वाले सवालों को किया शांत, कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राएं हुई शामिल

संगठन युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएगा। इसके साथ ही प्रदेश महासचिव राहुल ने रिछारिया ने कहा कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा जनता में नया विश्वास पैदा कर रही हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सदस्यता अभियान महानगर के प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा साथ-साथ महानगर के प्रमुख चौराहों पर भी कैंप लगाकर नए सदस्य बनाए जाएंगे।

जनता महंगाई से निकलना चाहती है और अब इस सरकार को बदलना चाहती है। इस दौरान यूपी की आवाज परीक्षा में प्रवक्ता के रूप में परीक्षार्थियों में लगभग 28 लोगों ने परीक्षा दी। मुख्य रूप से संगठन से संबंधित प्रश्न व मौखिक साक्षात्कार में कांग्रेस के इतिहास प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं के बारे में प्रतिभागियों से पूछा गया। सभा का चालन सभा का संचालन राजेंद्र रेजा और आभार योगेंद्र सिंह पारीछा ने किया।

संबंधित समाचार