सीतापुर: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस व मृतका के मायके वालों को खबर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर …

सीतापुर। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस व मृतका के मायके वालों को खबर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सकरन थाना क्षेत्र के शेखनापुर मजरा दुगाना गांव निवासी विवाहिता उर्मिला (22) पत्नी प्रताप का शव संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ मनीष सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मृतका की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुयी थी। उसके मायके वालों को भी अवगत करा दिया गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी। इस सम्बन्ध में एसओ मनीष सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा जख्मी

जिले के अटरिया इलाके में शुक्रवार को नेशनल हाइवे पर कुंवरपुर पुलिस चेकपोस्ट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार लखनऊ की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा जख्मी

संबंधित समाचार