ब्राह्मणों ने किया शंखनाद, मुस्लिमों ने लगाए जय श्री राम के जयकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनाने के संकल्प लेते हुए शुक्रवार को जनक्रांति यात्रा की शुरूआत की। पार्टी अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि योगी सरकार को प्रचंड बहुमत …

लखनऊ। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनाने के संकल्प लेते हुए शुक्रवार को जनक्रांति यात्रा की शुरूआत की। पार्टी अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि योगी सरकार को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए राज्यव्यापी जन क्रांति यात्रा पहले चरण में लखनऊ से रवाना की गई है। जो बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, अकबरपुर होते हुए वाराणसी जाएगी।

उन्होंने कहा कि 16 जनवरी तक पूरे प्रदेश में जनक्रांति यात्रा के माध्यम से योगी को सत्ता में प्रचंड बहुमत से वापसी कराने के लिए उनकी पार्टी संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि योगी राज में प्रदेश भय, भूख, अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त हो रहा है। प्रदेश में विकास तेजी से हुआ है और योगी सरकार के पांच साल के शासन काल में जिस तरह विकास हुआ है।

वहीं, अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार कर्मठ रही है जो वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने जनक्रांति एक ऐतिहासिक यात्रा साबित होगी जिसके द्वारा योगी के प्रदेश हित में किए गए कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के सभी जाति व धर्म के बीच पहुंचकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने की अपील की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-2017 में हारी हुयी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी भाजपा: स्वतंत्र देव

संबंधित समाचार