सीतापुर: पुलिस ने 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चालने के निर्देश दिए हैं। इसी सिलसिले में पुलिस ने कर्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना तम्बौर पुलिस टीम नेे थाना क्षेत्र …

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चालने के निर्देश दिए हैं। इसी सिलसिले में पुलिस ने कर्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना तम्बौर पुलिस टीम नेे थाना क्षेत्र के ही इच्छा गांव निवासी वारंटी धर्मेन्द्र व रमेश को गिरफ्तार किया है। थाना तालगांव पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ही विक्रमपुर गांव निवासी वारंटी दुलारे व अमौरा मोतीसिंह गांव निवासी महिपाल को गिरफ्तार किया है।

थाना लहरपुर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ही करसेवरा गांव निवासी रामपाल व मिदनिया गांव निवासी कमलेश को गिरफ्तार किया है। थाना अटरिया पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ही अलाईपुर गांव निवासी सुरेश को पकड़ा है। थाना पिसांवा पुलिस टीम ने वारंटी सैतियापुर गांव निवासी हरीशचन्द्र व बिसवां पुलिस टीम ने सत्तिनपुरवा गांव निवासी सोनू काे गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस टीम ने रामकोट कस्बा निवासी वारंटी अशरफ व संदना पुलिस टीम ने मझखेरवा मजरा इस्माइलगंज निवासी रवीन्द्र को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान

नवागत एसओ मनीष सिंह ने शुक्रवार को सकरन की बैंकों में चेकिंग के साथ ही वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसओ ने हमराही बल के साथ आर्यावर्त बैंक, जिला सहकारी बैंक आदि ग्रामीण क्षेत्र के अन्य बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान एसओ ने शाखा प्रबंधकों के साथ भी बातचीत की।

बैंक चेंकिंग के दौरान एसओ ने बैंक पर आने वाले ग्राहकों को जानकारी देते हुये बताया कि जमा निकासी करने के लिये आते जाते समय किसी अनजान व्यक्ति के साथ न आये और नहीं जायें। इस दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरन्त पुलिस को अवगत करायें। लोगों की सावधानी से ही उनकी सुरक्षा है। इस दौरान एसआई अस्मित भारती, अवनीश कुमार, आरक्षी रानू चौधरी, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: घाटमपुर में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार