कन्नौज: प्रताड़ना से तंग आकर ब्लॉक कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कन्नौज। अधिकारियों के प्रताड़ना व वेतन न मिलने से परेशान ब्लॉक कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कर्मी ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमे उसने अपनी मौत के लिये विकास विभाग के प्रधान निदेशक को जिम्मेदार ठहराया है। साथी कर्मी के सुसाइड से आक्रोशित कर्मियीं ने ब्लॉक का गेट बंद …
कन्नौज। अधिकारियों के प्रताड़ना व वेतन न मिलने से परेशान ब्लॉक कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कर्मी ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमे उसने अपनी मौत के लिये विकास विभाग के प्रधान निदेशक को जिम्मेदार ठहराया है। साथी कर्मी के सुसाइड से आक्रोशित कर्मियीं ने ब्लॉक का गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू किया तो सीडीओ ने जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दे प्रदर्शन खत्म कराया।
कन्नौज के सदर ब्लॉक में तैनात 56 वर्षीय कर्मी अशोक कुमार ने तालग्राम ब्लॉक में स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की खबर सुनते ही साथी कर्मी ब्लॉक में पहुंच गये और गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित विकास विभाग के कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से पीडी अशोक कुमार को प्रताड़ित कर रहे थे। उसका वेतन भी कई माह से नही मिला था। जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
कर्मचारी पुलिस पर भी मामले को दबाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बिना परिजनों को बुलाए पुलिस ने शव उतरवा दिया और सुसाइड नोट भी गायब कर दिया। साथी र्थोड़ी ही देर में ब्लॉक परिसर के बाहर विकास विभाग के कर्मियों का हुजूम इकट्ठा हो गया और सभी ने पीडी पर कार्यवाही व सुसाइड नोट सार्वजनिक न होने तक आंदोलन का ऐलान कर दिया।
मौके पर मौजूद सीडीओ व एसडीएम आंदोलित कर्मियों को समझने में।जुटे रहे, लेकिन बात नही बनी। आखिर पुलिस से सुसाइड नोट लेकर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने पढ़कर सुनाया तब कर्मचारी माने। सीडीओ ने भी मामले की उचित जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। परियोजना निदेशक ने बताया है जो उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार है।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: कोविड के नये वेरिएंट के प्रति स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया सतर्क
