अयोध्या: युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन बांटने के लिए समिति का हुआ गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद के युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए टैबेलेट व स्मार्ट फोन वितरण किया जाना है। योजना के क्रियान्वयन और अनुश्रवण के लिए समिति का गठन किया गया है। नितीश कुमार ने ये भी बताया कि समिति में मुख्य विकास अधिकारी,  क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, …

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद के युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए टैबेलेट व स्मार्ट फोन वितरण किया जाना है। योजना के क्रियान्वयन और अनुश्रवण के लिए समिति का गठन किया गया है। नितीश कुमार ने ये भी बताया कि समिति में मुख्य विकास अधिकारी,  क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, रजिस्ट्रार अवध विवि, प्रधानाचार्य आईटीआई/कौशल विकास मिशन व राजकीय पालीटेक्निक, नोडल अधिकारी राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज, उपायुक्त श्रम और उद्योग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था को सदस्य बनाया गया है।

पढ़ें- IND vs NZ: ऐजाज पटेल ने रचा इतिहास, एक पारी के दस विकेट लेने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थान और  संबंधित विभाग द्वारा विभागाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रश्नगत योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किए जाने वाले युवाओं को राज्य सरकार की अन्य किसी योजना (स्कूली शिक्षा को छोड़कर) के अन्तर्गत स्मार्ट फोन/टैबलेट प्राप्त न हुए हो। ऐसी समस्त योजनाएं प्रश्नगत योजनाओं में समाहित समझी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सामान्यत: सभी विभागों के पास लक्षित लाभार्थी युवा वर्ग का डेटा बेस डिजिटल फार्मेट में विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध है, जिसको संग्रहित कर प्रश्नगत योजना हेतु विशेष वेब पोर्टल बनाकर अपलोड कराया जाएगा। यदि किसी विभागीय संस्था का डाटा बेस निर्धारित फार्मेट पर उपलब्ध नहीं है तो सम्बंधित संस्थान के स्तर पर इसे अपलोड करते हुए और इसके सत्यापन की व्यवस्था कराते हुए डाटा बेस तैयार कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- रामपुर: चेकिंग के दौरान मिलक बाईपास से गुजरती मिली रोडवेज बसें, क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखा पत्र, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार