अयोध्या: पॉलीथिन पर पूरी तरह से लगेगा प्रतिबंध, नगर निगम सदन की बैठक में बनी सहमति
अयोध्या। नगर निगम सदन की चौथी बैठक शनिवार को गांधी सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की सहमति बन गई। साथ ही नगर निगम व विस्तारित क्षेत्रों में भी कंबल वितरण की व्यवस्था किये जाने और अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए। बैठक महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता …
अयोध्या। नगर निगम सदन की चौथी बैठक शनिवार को गांधी सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की सहमति बन गई। साथ ही नगर निगम व विस्तारित क्षेत्रों में भी कंबल वितरण की व्यवस्था किये जाने और अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए। बैठक महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने भी सदन की बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण के साथ-साथ पॉलीथिन और कैरीबैग के पूर्ण प्रतिबन्ध पर पार्षदों ने सुझाव आमंत्रित किये। इसके साथ ही वायु प्रदूषण के विषय पर नगर क्षेत्र में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराये जा रहे कार्यों व उनसे निकलने वाले मलबे आदि का उचित निस्तारण कराये जाने का अभिमत दिया गया। पार्षद रामनन्दन तिवारी की ओर से पॉलीथिन और कैरीबैग के पूर्ण प्रतिबन्ध को पूर्ण सख्ती से लागू किये जाने व प्रथम एक दो माह में व्यापक प्रचार प्रसार कराने व उसके उपरान्त जुर्माने की कार्रवाई किये जाने के सम्बन्ध में सदन के समक्ष अपनी बात रखी।
पार्षद असद अहमद की तरफ से अवगत कराया गया कि पॉलीथिन का उत्पादन करने वाली फर्मों पर प्रतिबन्ध के बिना यह कार्य संभव नहीं है। सर्वप्रथम उत्पादन करने वाली फर्मों को चिन्हित करना चाहिए। जिससे पूर्णतया पॉलीथिन पर प्रतिबन्ध लागू किया जा सके। पार्षदों के इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गयी। वर्तमान में शीत ऋतु के दृष्टिगत निर्बल और असहाय वर्ग के लोगों को कम्बल वितरण का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया।
पढ़ें: अयोध्या में बाबा अभिराम दास की स्मृति में खुलेगा संस्कृत विश्वविद्यालय
जिसपर महापौर ने पूर्व की भांति नगर निगम में कम्बल वितरण के साथ-साथ विस्तारित क्षेत्रों में भी वितरण की व्यवस्था किये जाने के लिए आवश्यकतानुसार कम्बल क्रय व अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए। पार्षद अनुभव जायसवाल अन्नू की ओर से नगर क्षेत्र में यथा जमुनियाबाग, चौक और सिविल लाइन स्थित निगम की दुकानों का विस्तारीकरण किये जाने व चौक और रामपैड़ी पर 100 मी तिरंगे झण्डे को स्थापित करने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया व अवगत कराया गया कि इस कार्रवाई से निगम की आय में वृद्धि होगी।
महापौर ने इस प्रस्ताव के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गये। पार्षदों ने सदन के समक्ष विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया व वर्तमान में संचालित परियोजनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गये। इसके अतिरिक्त अयोध्या की विश्व पटल पर बढ़ते आकर्षण के दृष्टिगत उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिये जाने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया। इसके साथ-साथ अपर नगर आयुक्तगण कि ओर से प्रतिदिन एक वार्ड का निरीक्षण किये जाने व स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण कराये जाने के सम्बन्ध में महापौर की तरफ से निर्देशित किया गया। बैठक में उपसभापति बृजेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, शशिभूषण राय, पार्षद श्रीमती अशोका द्विवेदी, राम भवन यादव व निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
