आजादी में हिन्दी साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान: डॉ ब्रजेश यदुवंशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। प्रख्यात साहित्यकार डॉ बृजेश यदुवंशी ने कहा है कि देश की आजादी में हिन्दी साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की आजादी के लिए हिन्दी के कई साहित्यकारों को जेल तक जाना पड़ा था। क्षेत्र में स्थित माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी शेरवां में देश की आजादी में हिन्दी साहित्यकारों का योगदान विषयक …

जौनपुर। प्रख्यात साहित्यकार डॉ बृजेश यदुवंशी ने कहा है कि देश की आजादी में हिन्दी साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की आजादी के लिए हिन्दी के कई साहित्यकारों को जेल तक जाना पड़ा था। क्षेत्र में स्थित माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी शेरवां में देश की आजादी में हिन्दी साहित्यकारों का योगदान विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार डॉ ब्रजेश यदुवंशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत में देश को आजाद कराने के लिए प्रेरित करने वाले साहित्य को जप्त करने का काम किया था।

बावजूद इसके हिंदी साहित्यकारों ने प्रभातफेरी निकालकर अपने गीतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। जिसके कारण हमारा देश आजाद हुआ। आज छात्र-छात्राओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि देश की आजादी को बनाये रखने में हर ढंग से अपना सहयोग करे।

पढ़ें: कन्नौज: अवैध शराब के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सीमा सिंह ने कहा “ हिंदी ही हमारे अभिव्यक्ति का माध्यम है और इसको हमें अभिव्यक्ति में बनाये रखना है। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के संचालक डॉ विजय बहादुर सिंह ने कहा कि हिंदी ही हमारी जननी है। यहीं हमको एक दूसरे से परिचित कराती है।

संबंधित समाचार