मिर्जापुर: कनेक्शन के नाम पर घूस लेते अवर अभियंता का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। जनपद के थाना क्षेत्र लालगंज के अन्तर्गत दुबार बाजार से कुछ ही दूरी पर स्थित 33/11 उपकेंद्र पतार कला उपकेंद्र पर कनेक्शन के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। ऐसा ही एक मामला संज्ञान में आया है जिसमें अवर अभियंता द्वारा कनेक्शन के नाम पर ₹10000 का मांग की गई थी। उनका कहना …

मिर्जापुर। जनपद के थाना क्षेत्र लालगंज के अन्तर्गत दुबार बाजार से कुछ ही दूरी पर स्थित 33/11 उपकेंद्र पतार कला उपकेंद्र पर कनेक्शन के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। ऐसा ही एक मामला संज्ञान में आया है जिसमें अवर अभियंता द्वारा कनेक्शन के नाम पर ₹10000 का मांग की गई थी। उनका कहना था कि यह दो पावर हाउस के बीच का बॉर्डर का मामला है जो कोल कम और अमोई का बॉर्डर है बॉर्डर पर कनेक्शन कराने का चार्ज दोगुना लगता है।

वीडियो में पैसे की मांग की गई है उसमें आप खुद देख सकते हैं कि बार बार कहने पर भी नहीं करने का सिर हिलाकर संकेत दिया जा रहा है। बताते चले की यह पूरा मामला जनपद के थाना क्षेत्र लालगंज के 33 /11 उपकेंद्र पतार कला दुबार कला का मामला है जो कोलकम में कनेक्शन के नाम पर वसूली की जा रही है पतार कला और दीप नगर पावर हाउस का बॉर्डर होने के कारण यहां पर अवर अभियंता मनमानी ढंग से पैसा वसूली करते हुए नजर आ रहे हैं और करते रहते है।

उसी के बगल में ₹8500 लेकर एक अवैध कनेक्शन चल रहा है। जिस पर जेई और लाइनमैन की मिलीभगत से 3 साल से अवैध कनेक्शन चल रहा है। आरोपी है कि जेई से इसकी शिकायत की जाती है तो यही कहते हैं कि हम कुछ भी करें उस पर कोई कुछ नहीं कर सकता है। कनेक्शन की राशि सबको 24 सौ रुपये का ही दिया जा रहा है।बाकी पैसा जेई और लाइनमैन डकार जा रहे हैं।

अवर अभियन्ता द्वारा उपकेंद्र 33 /11 पतार कला लालगंज मीरजापुर पर कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा यहां पर आए एक उपभोक्ता के द्वारा कागजी कार्रवाई करने और कागज बनाने के नाम पर ₹10000 रुपया मांगा जा रहा है। आपको बताते चलें कि जेई और यहां के लाइनमैन के द्वारा सैकड़ों बिना कनेक्शन के विद्युत कनेक्शन जोड़ा गया है उस पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है यहां नए उपभोक्ताओं के साथ पैसा मांग कर ही कनेक्शन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर: अधिकारी के नाम पर धन उगाही का वीडियो वायरल, कर्मचारी पर गिरी गाज

संबंधित समाचार