बरेली: उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने विवि में किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब्दुल समद ने कई विभागों, छात्रावास, स्पोर्ट्स स्टेडियम व अन्य का निरीक्षण किया। इसके बाद वित्तीय खर्चों की जांच की। उन्होंने कई चीजों में सुधार के भी निर्देश दिए हैं। सबसे पहले कुलसचिव डा. राजीव कुमार ने उनका पुष्पगुच्छ देकर …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब्दुल समद ने कई विभागों, छात्रावास, स्पोर्ट्स स्टेडियम व अन्य का निरीक्षण किया। इसके बाद वित्तीय खर्चों की जांच की। उन्होंने कई चीजों में सुधार के भी निर्देश दिए हैं।

सबसे पहले कुलसचिव डा. राजीव कुमार ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने कुलपति प्रो. केपी सिंह से औपचारिक भेंट की। उन्होंने विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी के.के. संखवार एवं सहायक लेखा अधिकारी हरीश चंद्र भट्ट को विश्वविद्यालय संबंधी सभी लेखा उपलब्ध कराने को कहा। क्रय-विक्रय स्टॉक रजिस्टर इन्वेंटरी इत्यादि सभी प्रकार के दस्तावेजों को भौतिक सत्यापन के लिए बारीकी से जांचा।

उसके बाद उन्होंने महिला छात्रावास, नानाजी देशमुख एवं पीजी पुरुष छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन इनक्यूबेशन सेंटर के भवन पहुंच कर उसके निर्माण की गुणवत्ता परखी। उसके बाद वह फार्मेसी विभाग पहुंचे जहां उन्होंने वहां हुए निर्माण एवं उपकरणों के विषय में गहनता से छानबीन की। एमबीए विभाग तथा प्लांट साइंस विभाग में हुए कार्यों को व्यक्तिगत रूप से देखा। वह पांचाल संग्रहालय भी गए। जहां उन्होंने संग्रहालय को देखने के पश्चात विजिटर बुक में अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज की।

विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम पहुंचे जहां कुलपति प्रोफेसर के. पी. सिंह तथा क्रीड़ा सचिव डा. आलोक श्रीवास्तव ने स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के जिम, फिजियोथैरेपी सेंटर तथा इनडोर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया। वह विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में चल रहे अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

सभी विभागों का लेखा-जोखा किया चेक
विशेष सचिव दोबारा प्रशासनिक भवन गए और यहां सभी अधिकारियों से उनके विभागों की पत्रावली व रजिस्टर का लेखा-जोखा मांगकर गहनता से जांच की। विशेष सचिव के साथ टीम में मेरठ विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि के रूप में डॉ इकबाल हबीब (प्रधानाचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज फरीदपुर), विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, प्रोफेसर संजय मिश्र, प्रोफेसर संजय गर्ग, सहायक कुलसचिव प्रशासन आनंद कुमार मौर्य, प्रोफेसर शशिकांत तिवारी, वित्त अधिकारी के के संखवार, सहायक लेखा अधिकारी हरीश भट्ट, सुरक्षा अधिकारी सुधांशु शर्मा तथा तपन वर्मा शामिल रहे।

संबंधित समाचार