मुरादाबाद : 59 केंद्रों पर 27 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
मुरादाबाद, अमृत विचार। लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 59 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 27 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा दो पालियों में कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंचाते रहे। हालांकि प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे …
मुरादाबाद, अमृत विचार। लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 59 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 27 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा दो पालियों में कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंचाते रहे। हालांकि प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
अमरोहा से परीक्षा देने आए नासिर का कहना है कि पहले पालिका पेपर काफी आसान आया था। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था। लेकिन क्रम से संबंधित प्रश्नों ने उलझा दिया था। उन्होंने कहा कि 140 आए थे। जिसमें से अधिकांश प्रश्न हल कर लिए थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया कि सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा के दौरान समय-समय पर केंद्रों का जायजा लिया गया। कहा कि परीक्षा को नकलविहिन बनाने के सीसीटीवी कैमरे से केंद्रों की निगरानी की गई।
