उन्नाव: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कुसुंभी मार्ग पर नहर के पास तेज रफ्तार ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। …

उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कुसुंभी मार्ग पर नहर के पास तेज रफ्तार ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बे में कुसुम्भी रोड नहर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक में पीछे बैठी शिवानी 19 पुत्री शत्रोहन निवासी बेनीखेड़ा कोतवाली हसनगंज बाइक से उछलकर ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामा मुकेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतका के पिता शत्रोहन ने बताया कि बेटी शिवानी क्षेत्र के न्योतनी गांव में आईटीआई की छात्रा थी। मामा मुकेश पुत्र बैजनाथ निवासी मरोचा के साथ शुक्रवार को लखनऊ में सीआरपीएफ का पेपर देने गई थी। शनिवार सुबह करीब साढे नौ बजे घर वापस लौट रही थी। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गई। बेटी की मौत से मां शकुंतला बहनों में रोशनी व सोनी तथा भाई पुष्पेद्र व विपिन रो रोकर बेहाल थे।

यह भी पढ़ें:-भूपेश बघेल ने ममता बनर्जी पर साधा निशााना, कहा- राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के बिना कोई विपक्षी गठबंधन संभव नहीं

संबंधित समाचार