मुरादाबाद : प्रदेश स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में 12 टीमें दिखाएंगी हुनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकाडमी में होने वाली प्रदेश स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 12 जिलों की पुलिस की टीमें अपना हुनर दिखाएंगी। सात से 10 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में घुड़सवारों की परीक्षा होगी। इस प्रतियोगिता के बाद नेशनल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकाडमी में होने वाली प्रदेश स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 12 जिलों की पुलिस की टीमें अपना हुनर दिखाएंगी। सात से 10 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में घुड़सवारों की परीक्षा होगी। इस प्रतियोगिता के बाद नेशनल स्तर पर फरवरी में गुजरात में होने वाली प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

पुलिस अकाडमी में हर वर्ष प्रदेश स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यहां पर 23वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया जा रहा है। सात दिसंबर को अकाडमी के मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। अकाडमी के अफसरों के अनुसार इस वर्ष प्रतियोगिता में पुलिस अकाडमी के अलावा मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, बनारस, फैजाबाद, गोरखपुर और इलाहाबाद की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शो जंपिंग प्रिमनलरी, मिडले रिले, रिले कंपटीशन, पुलिस हार्स टेस्ट और टेंट पेगिंग व्यक्तिगता खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें टीमों में शामिल घुड़सवार अपने-अपने घोड़ों के साथ हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ् सात दिसंबर की सुबह किया जाएगा।

शुभारंभ के मौके पर मार्च पास्ट के अलावा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई जाएगी। एडीजी जयनारायण सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चुनिंदा खिलाड़ियों को चुनने के बाद प्रदेश स्तर पर एक टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम फरवरी में गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

संबंधित समाचार