अयोध्या: बीमार बुजुर्ग की मौत, परिवारीजनों ने चिकित्सक को बनाया बंधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सीने में दर्द व यूरिन में इंफेक्शन की शिकायत पर जिला अस्पताल में एडमिट कराई गई 65 वर्षीय महिला की मौत हो जाने के बाद परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान आक्रोशित परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टर आरपी राय को बंधक बना लिया और उनके साथ अभद्रता की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस …

अयोध्या। सीने में दर्द व यूरिन में इंफेक्शन की शिकायत पर जिला अस्पताल में एडमिट कराई गई 65 वर्षीय महिला की मौत हो जाने के बाद परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान आक्रोशित परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टर आरपी राय को बंधक बना लिया और उनके साथ अभद्रता की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। फिलहाल किसी के भी तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

गोंडा के थाना मनकापुर के रताशा निवासी शांति देवी पत्नी स्वर्गीय राम उजागर तिवारी की तबीयत बिगड़ने पर घर के लोगों ने उन्हें शनिवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में एडमिट करा दिया। बेटे नारायन दत्त तिवारी व उसकी पत्नी सुधा तिवारी ने आरोप लगाया कि रात में मरीज की हालत ज्यादा खराब गई। हमने दो हजार रुपये की जांच कराई। रविवार सुबह डॉक्टर उस जांच को मानने को राजी नहीं हुए।

करीब सवा दस बजे के करीब शांति देवी की मेडिकल वार्ड बेड नंबर दस पर मौत हो गई। परिवारीजनों ने डॉ. आरपी राय पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसके बाद डॉक्टर को वार्ड में ही बंधक बना लिया और उनके साथ अभद्रता की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सीएमएस सीबीएन त्रिपाठी व रिकाबगंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव पहुंच गए।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत किया। सीएमएस ने बताया कि हमने परिवारजनों से कहा कि अगर आपको लापरवाही लगती है तो शव को पोस्टमार्टम करा लें, लेकिन परिजन यह बात सुनते ही चले गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अपर मुख्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी

संबंधित समाचार