बिना ईवे बिल के व्यापारी इधर से उधर भेज रहे गाड़ियां, विभाग को लगा रहे लाखों रुपए GST का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। टैक्स चोरी के धंधे में लगे व्यापारी बिना ई-वे बिल के पान मसाला, स्क्रैप और परचून की गाड़ियां इधर से उधर भेजकर विभाग को लाखों रुपए जीएसटी का चूना लगा रहे हैं। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन केके उपाध्याय के निर्देश पर सचल दल इकाइयों की जांच में यह खुलासा हुआ है। विभाग ने इन …

लखनऊ। टैक्स चोरी के धंधे में लगे व्यापारी बिना ई-वे बिल के पान मसाला, स्क्रैप और परचून की गाड़ियां इधर से उधर भेजकर विभाग को लाखों रुपए जीएसटी का चूना लगा रहे हैं। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन केके उपाध्याय के निर्देश पर सचल दल इकाइयों की जांच में यह खुलासा हुआ है। विभाग ने इन गाड़ियों से लगभग 25 लाख रुपए टैक्स और अर्थदंड जमा कराया है।

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि सचल दल प्रथम, द्वितीय और पंचम इकाई ने पिछले महीने चलाए गए अभियान में रेलवे से बिना ई-वेबिल के भारी मात्रा में कई ब्रांड का पान मसाला बरामद किया था। असिस्टेंट कमिश्नर धनश्याम द्विवेदी, दीप्ति अग्रवाल और आशीष गुप्ता की टीम संदेह पर गाड़ियां मीराबाई मार्ग स्थित कार्यालय ले आयीं।

जांच में सामने आया कि जीएसटी चोरी कर पान मसाला कई जिलों में पहुंचाया जा रहा है। जिस पर लगभग 14.44 लाख रुपए जमा कराया गया। इसके अलावा कमता, सीतापुर रोड और नादरगंज से पकड़ी गयीं आयरन स्क्रैप की आठ गाड़ियों से लगभग नौ लाख रुपये जमा कराया।

प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का मजाक बनाने वाले विद्यालय प्रबंधन को जारी हुई नोटिस

देश में विज्ञान और शोध को बढ़ावा मिले इसके लिए सभी राज्यों के लिए शुरू हुई प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना को धरातल पर लाने में विद्यालयों की ओर से लगातार लापरवाही हुई है। हालात ये है कि छात्रों को इस योजना के बारे में पहले तो कोई जानकारी नहीं दी जाती है।

पूरी खबर पढञनें के लिए यहां क्लिक करें- प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का मजाक बनाने वाले विद्यालय प्रबंधन को जारी हुई नोटिस 

संबंधित समाचार