नागालैंड फायरिंग पर अमित शाह बोले- SIT एक महीने के भीतर जांच करेगी पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नगालैंड फायरिंग पर गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में कहा कि संदिग्धों की आशंका में फायरिंग हुई थी और इसके लिएभारत सरकार नागालैंड की घटना पर अत्यंत खेद प्रकट करती है। सरकर मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताती है। इसके लिए नागालैंड की घटना की विस्तृत जांच के लिए …

नई दिल्ली। नगालैंड फायरिंग पर गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में कहा कि संदिग्धों की आशंका में फायरिंग हुई थी और इसके लिएभारत सरकार नागालैंड की घटना पर अत्यंत खेद प्रकट करती है। सरकर मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताती है। इसके लिए नागालैंड की घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है जिसे एक महीने के अंदर जांच पूरी करने को कहा गया है।

ज्ञात हो कि असम पुलिस ने रविवार को कहा कि नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षा बलों द्वारा गोलीबारी की लगातार तीन घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैनिक की भी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े-

विपक्षी दलों ने लोकसभा में नगालैंड का मुद्दा उठाया, सरकार बोली- गृह मंत्री देंगे विस्तृत बयान

संबंधित समाचार