मुरादाबाद : शौर्य दिवस पर सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद व राष्ट्रीय पुजारी परिषद महानगर द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आवाह्न पर विवादित परिसर की 29 वीं वर्षगांठ को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। मंडी चौक सर्राफा बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर सामूहिक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद व राष्ट्रीय पुजारी परिषद महानगर द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आवाह्न पर विवादित परिसर की 29 वीं वर्षगांठ को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

मंडी चौक सर्राफा बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भव्य महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मीडिया प्रभारी श्याम कृष्ण रस्तोगी ने राम भक्तों से कहा कि प्रदेश सरकार को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के साथ-साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा व काशी में देवों के देव महादेव भगवान शंकर के मंदिर का निर्माण संसद में बिल पास कराना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मंदिरों के पुजारी और पुरोहितों को वेतन भत्ते की घोषणा करने की मांग की। कार्यक्रम में क्षेत्र मंत्री मनोज व्यास, रोहन सक्सेना, यश रस्तोगी, वंश वर्मा, शिवम रस्तोगी, रीना रस्तोगी, प्रियांशु रस्तोगी, ईशान यादव,राकेश आर्ती, स्वाति शर्मा, गीता पांडे, बीना देवी, मुकुल बंसल, तरुण मल्होत्रा, वरुण रस्तोगी, पुष्पेंद्र सिंह माली, संजय बल्लू सिंह, अक्षय रस्तोगी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार