कन्नौज: युवक ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
कन्नौज। कन्नौज में एक कामांध युवक ने 5 पांच साल की बच्ची को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े तो युवक उसे छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटकर पुलिस के हवाले के दिया। युवक की वहशियाना हरकत …
कन्नौज। कन्नौज में एक कामांध युवक ने 5 पांच साल की बच्ची को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े तो युवक उसे छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटकर पुलिस के हवाले के दिया। युवक की वहशियाना हरकत से बदहवास हुई बच्ची को परिजनो ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
दुष्कर्म के प्रयास का यह मामला कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक घर में मूलशान्त का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक कामांध युवक ने घर मे मौजूद 5 साल की बच्ची का अगवा कर लिया और एक खेत में ले गया। किसी तरह बच्ची अपना मुंह छुड़ाकर जोर से चीख दी।
चीख सुन ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों उसे पकड़ लिया। बुरी तरह पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाके कर दिया। कन्नौज एसपी का कहना है आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
