बाराबंकी: पढ़े लिखे मुस्लिम युवकों को जोड़ेगी भाजपा, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने के लिए जिले के कस्बा सआदतगंज में प्रबुद्ध अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे 1885 नए सदस्य बनाये गए। प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि सफाअत हुसैन निदेशक उ.प्र. वक्फ विकास निगम ने कहा कि सम्मेलन के जरिये पढ़े लिखे और एलीट क्लाश के मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने …

बाराबंकी। मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने के लिए जिले के कस्बा सआदतगंज में प्रबुद्ध अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे 1885 नए सदस्य बनाये गए। प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि सफाअत हुसैन निदेशक उ.प्र. वक्फ विकास निगम ने कहा कि सम्मेलन के जरिये पढ़े लिखे और एलीट क्लाश के मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। कहा कि जिस तेजी से युवा और शिक्षित मुस्लिम युवक पार्टी से जुड़ रहा है। उससे साफ हो गया है कि विपक्षियों द्वारा फैलाये गये भ्रम से लोग जागरूक हो गए है। कहा कि आगामी चुनाव में अल्पशंख्यक मोर्चा उम्मीदवारों का खेवन हार बनकर उभरेगा।

दूत बनकर जाएगा 44 हजार कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बशीत अली ने कहा कि प्रदेश भर के लिए लगभग 44 हजार कार्यकर्ताओं की टीम बनायी गयी है। जो मुस्लिमो के घर-घर जाएगी । और उन्हें बताएगी कि केंद्र की मोदी सरकार ने इस समुदाय के लिए बहुत से काम किए। बीजेपी सरकार के आने के बाद से कहीं से एक भी शिकायत नहीं आई हैं। और न ही किसी जनहित की योजना से मुसलमान को वंचित रखा गया है। इससे साफ जाहिर है कि बीजेपी मोदी और योगी सरकार के बहाने मुसमलानों का दिल जीतने की कवायद में है।

भ्रम दूर करेंगे शिक्षित मुस्लिम

प्रदेश महामंत्री दानिस आजाद ने कहा कि मुसलमानों के पढ़े-लिखे तबके पर बीजेपी की नजर है। पार्टी चाहती है कि पढ़े लिखे मुस्लिम युवाओ के जरिये कौम का भ्रम दूर किया जाएगा। इसी लिए प्लान के तहत समाज के युवाओ को चिन्हित करके उन्हें भाजपा अल्पशंख्यक मोर्चा में जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। बताया कि बाराबंकी टीम उच्च शिक्षा से सजी है।

20 हजार बनेंगे सदस्य

अल्पशंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आमिर खान जिला सदस्यता प्रमुख व प्रदेश अध्यक्ष मदरसा संघ मो. मसीद ने कहा कि 20 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला था। जिसमे 15700 पूरे हो चुके है। बताया कि मुस्लिम बाहुल्य कस्बा सआदतगंज में आयोजित प्रोग्राम में उमड़ी भीड़ में अनूपगंज रामपुर सैदनपुर चौखंडी आदि कस्बो से लोग खुशी खुशी हिस्सा लिया । उमड़ी भीड़ इस बात की तस्दीक करती है कि अब मुस्लिम बदल रहा है। ये बदलाव विपक्षियों की नींद हराम करने का सबब बनेगा।

तलाक पीड़ित महिलाएं पहुंची

वक्ताओं ने कहा कि प्रोग्राम में कई तीन तलाक पीढ़ितायें पहुंची जिन्हें मोर्चा के पदाधिकारियों ने सम्मान देते हुए सीट उपलब्ध कराई।
बता दें कि तीन तलाक के खिलाफ कानून लाकर मोदी सरकार की मुस्लिम महिलाओं को साथ लेने की सबसे पहली कोशिश हुई, जिसका सीधा लाभ बीजेपी को पिछले चुनावों में हुआ इस बार के चुनाव में और बेहतर समर्थन मिलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-सात दिसंबर को भीमताल विधानसभा में विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री, प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम

संबंधित समाचार