किसानों को खाद की आपूर्ति कराए प्रशासन: उत्कर्ष अवस्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्कर्ष अवस्थी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जिला अधिकारी कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। साथ ही डीएम कार्यालय गेट पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व सीतापुर शाहनवाज …

सीतापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्कर्ष अवस्थी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जिला अधिकारी कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। साथ ही डीएम कार्यालय गेट पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व सीतापुर शाहनवाज मंगल ने कहा कि अगर किसानों को खाद सही समय पर सरकार उपलब्ध नहीं कराती है, तो कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा से बात करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने मांग की है कि जिला स्तर पर एक प्रशासनिक अधिकारियों की एक समिति का गठन किया जाए। यह समिति खाद विक्रेताओं, सरकारी खाद विक्रय केंद्रों की मानिटरिंग करें। जिससे किसानों को खाद उपलब्ध हो सके। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले का किसान एक तरफ बाढ़ की तबाही से परेशान है तो दूसरी ओर किसान गेहूं की बुवाई समय से नहीं कर पा रहे हैं।

किसानों को सही समय पर खाद न मिल पाने के कारण उनके खेतों की बोवाई समय पर नहीं हो पा रही है और उनको ज्यादा मूल्य पर बाजार से खाद खरीदना पड़ रहा है। नगर मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त करते हुए कहा की जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा और उसकी सूचना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाबा साहेब के आदर्शों से दुनिया को रूबरू कराएगी दिल्ली सरकार, आंबेडकर के जीवन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर के नाटक का होगा आयोजन

संबंधित समाचार