बरेली: 4 हजार बिजली उपभोक्ताओं को विभाग ने थमाए नोटिस
बरेली, अमृत विचार। सरकार ने बिजली बिल चुकाने के लिए उपभोक्ताओं को राहत देने को एकमुश्त समाधान योजना की शुरूआत की है। योजना का लाभ दिलाने के लिए शहर के 50 हजार से अधिक बिजली वाले उपभोक्ताओं को विभाग की तरफ नोटिस भेजकर योजना में छूट का लाभ लेने के लिए कहा है। 21 अक्टूबर …
बरेली, अमृत विचार। सरकार ने बिजली बिल चुकाने के लिए उपभोक्ताओं को राहत देने को एकमुश्त समाधान योजना की शुरूआत की है। योजना का लाभ दिलाने के लिए शहर के 50 हजार से अधिक बिजली वाले उपभोक्ताओं को विभाग की तरफ नोटिस भेजकर योजना में छूट का लाभ लेने के लिए कहा है। 21 अक्टूबर से शुरू योजना 15 दिसंबर तक चलेगी।
योजना के तहत घरेलू और वाणिज्यिक श्रेणी के साथ ही निजी नलकूप के उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट दी जा रही है। बिजली बिल में सरचार्ज माफी के लिए एकमुश्त समाधान योजना 30 नवंबर तक चलनी थी। मगर कम उपभोक्ता ही योजना का लाभ ले सके। जिसके चलते शासन की तरफ से योजना को बढ़ाकर अब 15 दिसंबर तक कर दिया गया है।
योजना के तहत दो किलोवाट तक लोड वाले घरेलू और वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं के साथ सभी भार वाले नलकूप उपभोक्ताओं किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 50 फीसदी छूट दी जा रही है। एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि इसको लेकर शहर से लेकर देहात तक में बिजली विभाग की तरफ से उपभोक्ताओं को जागरुक करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं।
यह है योजना के लाभ
एकमुश्त समाधान योजना के तहत दो किलो वाट तक के बिजली के बिल में 100 प्रतिशत, दो से पांच किलो वाट तक के कनेक्शन के बकाया बिलों में 50 प्रतिशत की छूट उपभोक्ता उठा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण की बाध्यता भी नहीं है। सीधे बिजलीघर पर संपर्क कर योजना का लाभ उपभोक्ता उठा सकते हैं।
घर-घर पहुंच रही हैं टीमें
बिजली विभाग ओटीएस योजना में शामिल बकायेदारों को जागरूक करने के लिए अपनी टीमों को भेज रहा है। सभी बिजलीघरों से बकायेदार उपभोक्ताओं को फोन पर बकाया जमा कराने के लिए सूचित भी किया जा रहा है।
