कानपुर: मिड-डे-मील में छिपकली की सूचना से मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजा गया नमूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के सरसी प्राथमिक स्कूल में बच्चों को वितरित किये जाने वाले मिड-डे-मील को खाने से करीब दो दर्जन बच्चों को पेट दर्द व जी मिचलाने की बात प्रकाश में आते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मौजूद शिक्षिका द्वारा करीब आधा दर्जन बच्चों को सीएचसी भीतरगांव भेजा गया जहाँ प्राथमिक उपचार …

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के सरसी प्राथमिक स्कूल में बच्चों को वितरित किये जाने वाले मिड-डे-मील को खाने से करीब दो दर्जन बच्चों को पेट दर्द व जी मिचलाने की बात प्रकाश में आते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मौजूद शिक्षिका द्वारा करीब आधा दर्जन बच्चों को सीएचसी भीतरगांव भेजा गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।

विकासखण्ड भीतरगांव के संविलियन विद्यालय सरसी में सोमवार को मीनू के अनुसार सब्जी रोटी बनी थी रसोइया जयदेवी व मुन्नी देवी ने सभी बच्चों को मिड-डे-मील का भोजन कराया थोड़ी देर बाद सब्जी में छिपकली के अंश मिलने की बात किसी बच्चे द्वारा कही गयी और गुड़िया ने पेट में दर्द होने के साथ जी मिचलाने की बात कही जिससे अन्य बच्चे भी दहसत में आ गए।

आलाधिकारियों के खबर का संज्ञान लेते ही तुरन्त स्थानीय प्रशासन हरकत में आया तत्काल एम्बुलेंस से गुड़िया 12 पुत्री मनोज यादव,अंशिका 10 पुत्री मनफूल, निकिता 13 पुत्री मनफूल, अंजली 11 पुत्री उदयवीर, अनन्या 8 पुत्री सतीश, आरती 13 पुत्री रामऔतार, दिव्यांशी 8 पुत्री बलिराम ,कंचन 8 पुत्री सुशील को सीएचसी भीतरगांव भेजा गया जहाँ सभी बच्चों की जांच की गई सभी बच्चो क़ई हालत सामान्य थी। तत्पश्चात प्रभारी डॉ. अजय मौर्य डॉ. मनीष तिवारी व डॉ. खान की टीम ने विद्यालय पहुंच मौजूद सभी बच्चों की जांच की सभी बच्चे सामान्य थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी पवन तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा थानाध्यक्ष साढ़ मौके पर पहुंचे और बच्चों से मिल उनके स्वास्थ्य के विषय मे जानकारी करने के साथ विद्यालय की रसोई का भी निरीक्षण किया।थानाध्यक्ष साढ़ सतीश राठौर ने ग्रामीणों को समझा कर शांत किया और भोजन को जांच हेतु भेजा।बेसिक शिक्षा अधिकारी पवन तिवारी ने कहा कि सभी बच्चे अब स्वस्थ है भोजन सैम्पल को जांच हेतु भेजा जा रहा है यदि भोजन में कोई विषाक्तता पाई जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

दो बच्चों की हालत बिगड़ने पर बच्चों में छा गयी दहशत

विद्यालय में कुल पंजीकृत 71 बच्चों में सोमवार को 51 बच्चे मौजूद थे भोजन करने के बाद गुड़िया की हालत बिगड़ने पर अन्य बच्चों में भी दहशत छा गयी।जबकि गुड़िया ने आलाधिकारियों के समक्ष पूर्व से ही बीमारी होने की बात स्वीकारी गयी।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, लेखपाल फरार

संबंधित समाचार