बरेली: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के अकाउंटेंट ने किया करीब नौ लाख का गबन, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इलेक्ट्रॉनिक सामान के एक शोरूम के अकाउंटेंट ने कंपनी की लाखों की रकम का गबन कर लिया। दिवाली के बाद हुए ऑडिट में रकम हड़प करने का मामला पकड़ में आया। इसके बाद अकाउंटेंट के खिलाफ लगे आरोप की जांच के बाद मैनेजर की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई …

बरेली, अमृत विचार। इलेक्ट्रॉनिक सामान के एक शोरूम के अकाउंटेंट ने कंपनी की लाखों की रकम का गबन कर लिया। दिवाली के बाद हुए ऑडिट में रकम हड़प करने का मामला पकड़ में आया। इसके बाद अकाउंटेंट के खिलाफ लगे आरोप की जांच के बाद मैनेजर की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

खीरी जिले के थाना मोहम्मदी स्थित बेला परछिया निवासी शैलेश मिश्रा डीडीपुरम स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम वेल्यू प्लस के मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि शोरूम में बारादरी क्षेत्र के रहने वाले जावेद हुसैन अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। शैलेश की ओर से जावेद हुसैन के खिलाफ 8 लाख 91 हजार 578 रुपये की रकम का गबन करने के आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले काफी समय से जावेद कंपनी के रुपयों को जमा करने की जगह अपने पास ही रख रहे थे।

दिवाली के बाद जब कंपनी की ओर से ऑडिट किया गया, तब लाखों के गबन की बात पकड़ में आई। इसके बाद कंपनी के नोएडा स्थित हेड ऑफिस से एक जांच टीम भेजी गई। जांच में आरोप सही पाए गए, वहीं पूछताछ के दौरान जावेद ने गबन की बात को स्वीकार भी किया है।

लाखों के गबन की बात जब सामने आई तो आरोपी ने एक लाख आईएमपीएस के जरिए वापस कर दिए। हालांकि बकाया रकम वापस नहीं की। वहीं शोरूम मैनेजर का कहना है कि करीब 9 लाख की रकम ऑडिट के समय पकड़ में आई थी। उसके बाद से और भी धनराशि का घोटाला ऑडिट में सामने आया है। जो करीब 12 लाख के आसपास बताई जा रही है।

संबंधित समाचार