मुरादाबाद : कार की टक्कर से सिपाही घायल, पैर फ्रेक्चर
मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार सुबह सिविल लाइन थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इससे बाइक सवार सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सिपाही के पैर में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार सुबह सिविल लाइन थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इससे बाइक सवार सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
सिपाही के पैर में दो जगह से फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है कार की टक्कर से घायल सिपाही सत्येंद्र कुमार यादव बरेली शहर कोतवाली का रहने वाला है मौजूदा समय में उसकी तैनाती सिविल लाइन थाने में चल रही है। वह नवीन नगर में किराए के मकान में रहता है।
बुधवार सुबह वह बाइक से सिविल लाइन थाना ड्यूटी करने के लिए आ रहा था थाने के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है मालिक की तलाश की जा रही है। वहीं घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
