कानपुर: सीएसए कुलपति ने 23वें दीक्षांत समारोह के तैयारियों को लेकर की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सीएसए के कुलपति डॉ डीआर सिंह ने विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कुलपति ने तैयारियों के संबंध में सभी समितियों से कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बता दें कि दीक्षांत समारोह को लेकर सोलन समितियां बनाई गई है। जिसमें समन्वय समिति के अध्यक्ष कुलपति …

कानपुर। सीएसए के कुलपति डॉ डीआर सिंह ने विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कुलपति ने तैयारियों के संबंध में सभी समितियों से कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

बता दें कि दीक्षांत समारोह को लेकर सोलन समितियां बनाई गई है। जिसमें समन्वय समिति के अध्यक्ष कुलपति हैं। साज सज्जा, मोमेंटो, मीडिया व अनुशासन समिति के अध्यक्ष अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह आदि शामिल हैं। इन सभी समितियों में संयोजक व सदस्य के रूप में शिक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

कुलपति की अध्यक्षता में बुधवार को गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। बैठक में कुलपति ने प्रत्येक समिति के अध्यक्षों से उनके की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति जानी व समीक्षा की उसके बाद सुझाव दिए। समस्त कार्यों को समयबद्ध तरीके से किए जाने के निर्देश भी दिए।

पढ़ें: राम विवाह के उल्लास में डूबी रामनगरी अयोध्या…

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सर्वेंद्र कुमार गुप्ता ने दीक्षांत समारोह से संबंधित बिंदुवार समस्त कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉ वेदरतन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार