बरेली: वाराणसी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे मेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए क्रूज से आएंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर कार्यक्रम में बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम भी शामिल होंगे। वाराणसी में अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन भी 17 को होना है। सम्मेलन के लिए 16 से 18 तक मेयर वाराणसी में …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए क्रूज से आएंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर कार्यक्रम में बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम भी शामिल होंगे।

वाराणसी में अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन भी 17 को होना है। सम्मेलन के लिए 16 से 18 तक मेयर वाराणसी में रहेंगे। नगर निगम वाराणसी ने बरेली, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा, मेरठ के नगर आयुक्तों से कार्यक्रम के लिए सहयोग धनराशि की मांग की गई है। साथ ही सातों मेयर को कार्यक्रम का निमंत्रण भी भेजा गया है।

संबंधित समाचार