कानपुर: सड़क हादसे में मौत से मचा हंगामा, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। किदवई नगर थाने के सामने सड़क हादसे में मौत के मामले में परिजनों ने मंगलवार को थाने का घेराव करने के साथ ही जमकर हंगामा किया, तब जाकर किदवई नगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर और मुआवजा देने को राजी हुआ। तब जाकर आक्रोशित परिजन शांत हुए। जूही …

कानपुर। किदवई नगर थाने के सामने सड़क हादसे में मौत के मामले में परिजनों ने मंगलवार को थाने का घेराव करने के साथ ही जमकर हंगामा किया, तब जाकर किदवई नगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर और मुआवजा देने को राजी हुआ। तब जाकर आक्रोशित परिजन शांत हुए।

जूही सफेद कॉलोनी निवासी व्यापारी रिजवान (25) की सोमवार को अपने दोस्त इमरान के साथ टहलने के लिए निकले थे। किदवई नगर थाने के सामने कार ने उन्हें कुचल दिया। भागने के चक्कर में कार चालक ने दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी थी। हादसे में रिजवान की मौत हो गई थी। इसके बाद भी किदवई नगर पुलिस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज कर रही थी।

पढ़ें- सीएम योगी ने की ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना

मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव को किदवई नगर थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा मिलने का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए।

पकड़े गए बोलेरो चालक ने सोमवार देर पहले कई बार अपना बयान बदला, अब खुद को मिर्गी की बीमारी से ग्रसित होना बताया है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी मालिक से संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही उसकी बीमारी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

संबंधित समाचार