बरेली: शिक्षिका से मारपीट मामले में ISA ने काला फीता बांधकर किया प्रोटेस्ट, शिक्षिका का आरोप- सुनने में हो रही दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन दिन पहले बिशप कोनराड में संचालित सेंट अलफासनस की शिक्षिका से मारपीट के मामले में गुरुवार को इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हाथों में ब्लैक रिबन बांधकर शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट किया। इससे पहले स्कूल की शिक्षिका ने मंगलवार को अभिभावक फिरोज दयाल और एकता दयाल पर …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन दिन पहले बिशप कोनराड में संचालित सेंट अलफासनस की शिक्षिका से मारपीट के मामले में गुरुवार को इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हाथों में ब्लैक रिबन बांधकर शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट किया।

इससे पहले स्कूल की शिक्षिका ने मंगलवार को अभिभावक फिरोज दयाल और एकता दयाल पर कैंट थाने में मारपीट के मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया था। उधर, गुरुवार को अभिभावक एकता दयाल एसएसपी कार्यालय पहुंची और उन्होंने भी शिक्षिका रोली खुराना पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एकता का आरोप है कि उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है।

सभी CBSE ICSE स्कूलों के प्रबंधन काला फीता बांधकर कर रहे काम
इंडिपेंडेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोड़ा ने बताया, सभी सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों के प्रबंधन और स्टाफ आज काला फीता बांधकर काम कर रहे हैं। यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है। जिससे शिक्षक एकता का का पता चल सके।

शिक्षिका कहना, सुनने में हो रही तकलीफ
इस मामले में मंगलवार को कैंट थाने में मुकदमें के बाद शिक्षिका का जिला अस्पताल में मेडिकल भी हुआ था। शिक्षिका का कहना है कि उन्हें सुनने में काफी तकलीफ हो रही है। कान में दर्द भी हो रहा है। मानों की कान की आवाज ही चली गई हो। आरोप है कि मारपीट के दौरान अभिभावकों ने उनके बाल भी खींचे। इस घटना से वो काफी आहत हैं।

यह भी पढ़े-

बरेली: ‘मोहब्बत की चोचलेबाजी’- घर से निकली युवती, मिला पहला प्रेमी, फिर आ गया दूसरा और जमकर चले लात-घूंसे

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा