मुरादाबाद : तीसरे दिन भी विरोधियों पर भारी पड़े अकादमी के घुड़सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में चल रही 23वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी अकादमी के घुड़सवारों का जलवा रहा। प्रतियोगिताओं में अकादमी के घुड़सवारों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके सर्वाधिक अंक हासिल किए। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन के मौके पर नेशनल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तरीय …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में चल रही 23वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी अकादमी के घुड़सवारों का जलवा रहा। प्रतियोगिताओं में अकादमी के घुड़सवारों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके सर्वाधिक अंक हासिल किए। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन के मौके पर नेशनल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा।

कांठ रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में मंगलवार से प्रदेशस्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें अकादमी के अलावा अलीगढ़, आगरा, मेरठ, लखनऊ व प्रयागराज समेत सात जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन से मुरादाबाद अकादमी के घुड़सवारों का दबदबा चल रहा है। गुरुवार को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अकादमी के घुड़सवार विरोधियों पर भारी रहे।

मुरादाबाद अव्वल तो बरेली व मेरठ के घुड़सवारों को मिला स्थान
प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को रिले कम्पटीशन, मिडले रिले, शो जंपिंग मीडियम नार्मल, पुलिस हार्स टेस्ट और ओपर रिले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रिले कंपटीशन में बरेली, आगरा, मेरठ व अकादमी की टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें मेरठ के खिलाड़ी वीर सिंह और कृष्णपाल यादव संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

जबकि मुरादाबाद के भगवान सिंह और रजनीश कुमार यादव संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। मिडले रिले प्रतियोगिता में मुरादाबाद, आगरा, बरेली और मेरठ की टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें मुरादाबाद के राजनरेश, भगवान सिंह और रजनीश कुमार पहले स्थान पर रहे। आगरा के विजय सिंह, दिलशाद अहमद और श्यामकृष्ण दुबे दूसरे और बरेली के भगवती प्रसाद, वीर सिंह और अशोक कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं मेरठ के कृष्णपाल यादव, मुकेश बाबू और चंद्रपाल यादव तीसरे स्थान पर रहे। पुलिस हार्स टेस्ट प्रतियोगिता में केवल अकादमी के घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। जिसमें राजनरेश, प्रेम बाबू और रजनीश कुमार टाप थ्री पर रहे। जबकि भगवान सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया। शो जंपिंग मीडियम नार्मल और शो जंपिंग फाल्ट एंड आउट प्रतियोगिता में भी केवल अकादमी के घुड़सवारों ने अपना हुनर दिखाया।

जिसमें भगवान सिंह, प्रेम बाबू, वीर सिंह, विजय सिंह और रजनीश कुमार यादव अव्वल रहे। प्रतियोगिता के समापन पर अभी तक के विजयी खिलाड़ियों को अकादमी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पदक देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस मौके पर फरवरी में गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम का गठन किया जाएगा।

निर्णायक मंडल में कर्नल बीएस लाकड़ा, एकलव्य शर्मा और अभिषेक चोपड़ा रहे। जबकि प्रतियोगिता के दौरान एएसपी महेंद्र कुमार, मोनिका चड्ढा, आरआई तेज प्रताप सिंह के अलावा मोहम्मद कासिम, इंद्रजीत यादव, महिपाल सिंह यादव, छोटेलाल, सौलत रजा खां और ऊषा यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज