बरेली: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
कैंट, अमृत विचार। शराब पीकर एक युवक गांव में हथियार लेकर घूमता रहा। उसने पहले एक जगह पर हवाई फायरिंग और बाद में खुद को गोली मार ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते …
कैंट, अमृत विचार। शराब पीकर एक युवक गांव में हथियार लेकर घूमता रहा। उसने पहले एक जगह पर हवाई फायरिंग और बाद में खुद को गोली मार ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कैंट के चौबारी निवासी इश्तियाक (30) पुत्र इंतजार अपराधिक प्रवृत्ति का व्याक्ति था। इसके साथ ही वह शराब पीने का आदि था। गुरुवार की शाम से ही वह शराब पीकर गांव में घूम रहा था। गांव के लोगों का कहना है कि शाम को वह असलाह लगाकर गांव में घूम रहा था। उसने आंगनबाड़ी केंद्र के पास हवाई फायरिंग की।
इसके बाद उसने उसी असलाह से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि इश्तियाक पर चोरी, डकैती, मारपीट और लूट में करीब 8 केस दर्ज हैं। पुलिस को घटना स्थल पर एक पौनिया और कारतूस मिला है।
